24 नवंबर 2014 - 17:16
 इराक़ में अज्ञात विमान आईएसआईएल के लिए गिरा रहे हैं हथियार

उत्तरी इराक़ में कुछ अज्ञात विमानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के लिए हथियार गिराए हैं।

उत्तरी इराक़ में कुछ अज्ञात विमानों ने तकफ़ीरी आतंकवादी गुट आईएसआईएल के लिए हथियार गिराए हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को भी एक विमान ने नैनवाह प्रांत में आतंकवादियों के लिए हथियार पहुंचाए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह अज्ञात विमान आईएसआईएल को हल्के और भारी हथियारों की आपूर्ति कर रहे हैं।
अक्तूबर में यू-ट्यूब पर अपलोड की गई एक वीडियों में आईएसआईल के आतंकवादियों के हाथों में अमरीकी हथियार देखे जा सकते थे। वीडियों में दिखाया गया था कि नक़ाबपोश आतंकवादी सैन्य उपकरणों का निरीक्षण कर रहे हैं, जो अज्ञात विमानों द्वारा आईएसआईएल के क़ब्ज़े वाले इलाक़ों में गिराए गए थे।
उसके बाद अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने स्वीकार किया था कि आईएसआईएल के आतंकवादियों ने कूबानी में कुर्द लड़ाकों के लिए गिराए गए हथियारों के भंडार पर क़ब्ज़ा कर लिया था।
अमरीकी सैन्य अधिकारी एवं पेंटागन के प्रवक्ता स्टीव वारेन ने कहा था कि जब आप विमान द्वारा आपूर्ति कर रहे होते हैं तो इस तरह की ग़लतियां हो जाती हैं, और हवा पैराशूट के निर्धारित लक्ष्य को बदलने का कारण होती है।